उत्पाद अवर निरीक्षक सहित सात पर प्राथमिकी

बाबूबरही़ : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मधुबनी के इजलास में बरुआर गांव के बिन्देश्वर सहनी की पत्नी अनार देवी ने उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार मंडल समेत 7 लोगो पर वाद दायर किया है. इधर वाद के आलोक में बाबूबरही थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इस वाद में अवर निरीक्षक प्रमोद […]

बाबूबरही़ : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मधुबनी के इजलास में बरुआर गांव के बिन्देश्वर सहनी की पत्नी अनार देवी ने उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार मंडल समेत 7 लोगो पर वाद दायर किया है. इधर वाद के आलोक में बाबूबरही थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इस वाद में अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार मंडल, रुपेश कुमार, आलोक कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, उपेन्द्र सिंह, शवनम कुमारी , जूली कुमारी पर वाद दायर किया गया है.

अनार देवी ने कहा कि गत अप्रैल माह में अवैध रुप से शराब निर्माण एवं बिक्री को लेकर अवर निरीक्षक के नेतृत्व में आये छापेमारी दल ने 5 हजार रुपया की मांग की. मना करने पर अभियुक्तगण गाली गलौज करते हुए गाड़ी पर बैठा लिया. आरोप है कि सभी अभियुक्त को 12 हजार रुपये लेकर फिर छोड़ दिया.

बतादे कि अवर उत्पाद निरीक्षक प्रमोद कुमार मंडल द्वारा बाबूबरही थाना में पूर्व में ही प्राथमिकी दर्ज किया गया है. जिसमें मनोज सहनी के यहां छापेमारी में 6 लीटर अवैध शराब के साथ मुखिया पती रामकृपाल सहनी को अपने कब्जे में लेने की बात कही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >