फूललोढ़ी के साथ मधुश्रावणी पर्व शुरू

मधुबनी : मिथिला का प्रसिद्ध मधुश्रावणी पर्व फूललोढ़ी के साथ शुक्रवार को शुरू हो गया. इसमें नवविवाहिता विषहारा की पूजा कर अमर सुहाग का अाशीष मांगती हैं. सावन शुक्ल पक्ष तृतीया से मधुश्रावणी एवं शुक्ल पक्ष पंचमी को नागपंचमी की पूजा की परंपरा है. मिथिला में नवविवाहिता मौना पंचमी के दिन से ही मधुश्रावणी पूजन […]

मधुबनी : मिथिला का प्रसिद्ध मधुश्रावणी पर्व फूललोढ़ी के साथ शुक्रवार को शुरू हो गया. इसमें नवविवाहिता विषहारा की पूजा कर अमर सुहाग का अाशीष मांगती हैं. सावन शुक्ल पक्ष तृतीया से मधुश्रावणी एवं शुक्ल पक्ष पंचमी को नागपंचमी की पूजा की परंपरा है. मिथिला में नवविवाहिता मौना पंचमी के दिन से ही मधुश्रावणी पूजन की शुरुआत करती हैं. यह 15 दिनों तक चलता है.
मधुश्रावणी पूजन में नवविवाहिता मैना पात पर नाग नागिन की बनी आकृति पर दूध व लावा चढ़ा कर अपने सुहाग के साथ-साथ परिवार के लिए मंगल कामना करती है. इसमें नवविवाहिता सहेलियों के साथ टोली बना कर सुबह व शाम में फूल लोढ़ती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >