एवीएस व एआरवी दवा की नहीं है किल्लत

मधुबनी : सदर अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सांप व कुत्ता काटने की सूई पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करावायी जा चुकी है. ताकि मरीजों को ससमय उचित उपचार दी जा सके. सिविल सर्जन डाॅ. अमरनाथ झा ने बताया कि सांप काटने की सूई एवीएस व कुत्ता काटने की सूई एआरवी की पूरी मात्रा […]

मधुबनी : सदर अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सांप व कुत्ता काटने की सूई पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करावायी जा चुकी है. ताकि मरीजों को ससमय उचित उपचार दी जा सके. सिविल सर्जन डाॅ. अमरनाथ झा ने बताया कि सांप काटने की सूई एवीएस व कुत्ता काटने की सूई एआरवी की पूरी मात्रा स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध करा दी गयी है.

इसके साथ ही संभावित बाढ़ के मद्देनजर जल-जनित बीमारियों के आवश्यक दवा की भी आपूर्ति स्वास्थ्य संस्थानों को मुहैया करा दी गई है. उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल सहित सभी पीएचसी को जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति पूर्व में ही करा दी गई है. उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल सहित पीएचसी के इमरजेंसी सेवा को 24 घंटे चालू रखने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >