दो नेत्र चिकित्सालय पर होगी कार्रवाई

राजनगर : प्रखंड मुख्यालय के ममता नेत्रालय भठ्ठी चौक एवं दृष्टि आई केयर मछहट्टा चौक पर चलाये जा रहे अवैध क्लीनिक के संचालक ड़ा. बिरेन्द्र राम और राजकमल पर कार्रवाई करने का आदेश सीएस ने दिया है. सिविल सर्जन कार्यालय के आदेश पर पीएचसी प्रभारी मुकेश कुमार ने वीरेंद्र राम, ममता नेत्रालय भठ्ठी चौक एवं […]

राजनगर : प्रखंड मुख्यालय के ममता नेत्रालय भठ्ठी चौक एवं दृष्टि आई केयर मछहट्टा चौक पर चलाये जा रहे अवैध क्लीनिक के संचालक ड़ा. बिरेन्द्र राम और राजकमल पर कार्रवाई करने का आदेश सीएस ने दिया है.

सिविल सर्जन कार्यालय के आदेश पर पीएचसी प्रभारी मुकेश कुमार ने वीरेंद्र राम, ममता नेत्रालय भठ्ठी चौक एवं राजकमल, दृष्टि आई केयर मछहट्टा चौक का व्यापक रूप से जांच की. जांच के समय में दोनो संस्थान के संचालकों ने चिकित्सा संबंधी कागजात पीएचसी में पेश किया. डा. मुकेश ने जांच प्रतिवेदन के साथ दोनों के प्रमाणपत्र सिविल सर्जन कार्यालय मधुबनी भेज दिया. जिसके आलोक में सिविल सर्जन ने पीएचसी प्रभारी को आदेश दिया गया है कि दोनों के विरुद्ध नियमानुकूल कार्रवाई सुनिश्चित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >