हरलाखी : थाना क्षेत्र के हरलाखी बाजार से गुप्त सूचना के आधार पर हरलाखी पुलिस ने एक यात्री बस से 27 बोतल नेपाली शराब के साथ बस के ड्राइवर व कंडक्टर को बस समेत गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार बस चालक की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के गंगौर गांव निवासी कैलाश साह एवं कंडक्टर पिपरौन गांव निवासी राम यतन महतो के रूप मे की गयी है.
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया की उक्त यात्री बस जटही से जयनगर तक चल रही थी. पुलिस को जटही से बस मे शराब लेकर जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही हरलाखी थाना के एएसआइ भोगेंदर यादव ने पुलिस बल के साथ हरलाखी बाजार में वाहन जांच कर बस चालक व कंडक्टर को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बस को जब्त कर चालक व कंडक्टर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है.
