सदर अस्पताल के ब्लड बैंक का टीम ने किया निरीक्षण

मधुबनी : सदर अस्पताल के ब्लड बैंक का लाइसेंस नवीनीकरण जल्द ही होगा. साथ ही ब्लड बैंक को पूर्ण वातानुकुलित व ब्लड स्टोरेज के लिए डीप फ्रीजर से भी युक्त किया जायेगा. ये बाते उपनिदेशक रक्त सुरक्षा व बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के डा. एनके गुप्ता व मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ब्लड बैंक की पीएमसीएच […]

मधुबनी : सदर अस्पताल के ब्लड बैंक का लाइसेंस नवीनीकरण जल्द ही होगा. साथ ही ब्लड बैंक को पूर्ण वातानुकुलित व ब्लड स्टोरेज के लिए डीप फ्रीजर से भी युक्त किया जायेगा. ये बाते उपनिदेशक रक्त सुरक्षा व बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के डा. एनके गुप्ता व मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ब्लड बैंक की पीएमसीएच डा.युपी सिन्हा ने शुक्रवार को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के निरीक्षण के क्रम में कहा.

स्थापना के बाद से अब तक नहीं हुआ नवीनीकरण : वर्ष 2003 में तत्कालीन सीएस द्वारा सदर अस्पताल मंप ब्लड बैंक की स्थापना किया गया था. स्थापना के बाद से अब तक ब्लड बैंक का लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराया गया. जबकि प्रत्येक पांच वर्ष में इसके लाइसेंस का नवीनीकरण करना अनिवार्य है. ऐसे कई सरकारी सुविधाओं से वर्षों से उपेक्षित रहा है सदर अस्पताल का ब्लड बैंक.
2017 में स्वास्थ्य विभाग ने ब्लड बैंक में तैनात किया चिकित्सक : संचालित ब्लड बैंक में जनवरी 17 में एक चिकित्सा पदाधिकारी डा. विनोद कुमार झा की नियुक्ति स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया. जिसके बाद ब्लड बैंक की स्थिति में सुधार होने लगा. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. झा ने ब्लड बैंक को हाइटेक करने की कवायद शुरू कर दिया.
जिसके बाद 30 जून को राज्य स्तरीय दो सदस्यी चिकित्सकों का टीम ने ब्लड बैंक का निरीक्षण किया. निरीक्षण में ब्लड बैंक कार्य व ब्लड स्टोरेज पर संतोष व्यक्त करते हुए इसके लाइसेंस की नवीनीकरण की सभी प्रक्रिया शुरू कर दिया. अधिकारी द्वय ने बताया कि ब्लड बैंक का लाइसेंस नवीनीकरण जल्द ही हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >