मधुबनी/कलुआही : नगर थाने के हवाई अड्डा मोहल्ले में कांग्रेस नेता के घर सहित कलुआही थाने के हरिपुर बक्सी टोल गांव में मंगलवार की रात एक साथ सात घरों में चोरी की घटना से सनसनी फैल गयी. हवाई अड्डा मोहल्ले में कांग्रेस नेता व पूर्व जिप सदस्य कमरुल हौदा तमन्ना के घर सीढ़ी के गेट को तोड़ कर चोरों ने 50 हजार नकद सहित तीन लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामान की चोरी कर ली. वहीं, कलुआही के बख्शी टोल में एक साथ छह घरों को िनशाना बनाया.
इसमें करीब दस लाख से अधिक के जेवरात व कीमती सामान चुरा लिये. घटना की सूचना मिलने पर कलुआही पुलिस सुबह दस बजे घटनास्थलों का मुआयना कर जांच में जुट गयी. चोरी की इतनी बड़ी वारदात बक्सी टोल गांव में इससे पूर्व अब तक नहीं हुई है. घटना से ग्रामीणों में दहशत है. ग्रामीणों ने चोरी की घटनाओं की अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया है.
