22 लीटर शराब के साथ तीन कारोबारी हिरासत में

मधुबनी : गुप्त सूचना के आधार पर जयनगर थाना के एसआई अजीत कुमार ने रेलवे स्टेशन के नजदीक टेंपो स्टैंड के पास ही झोंपड़ी से 22 लीटर नेपाल शराब की बरामदगी की. तत्काल मौके पर ही गीता देवी, रिंकु देवी एवं महेश साह को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अभियुक्त की चाय, नाश्ता की दुकान […]

मधुबनी : गुप्त सूचना के आधार पर जयनगर थाना के एसआई अजीत कुमार ने रेलवे स्टेशन के नजदीक टेंपो स्टैंड के पास ही झोंपड़ी से 22 लीटर नेपाल शराब की बरामदगी की. तत्काल मौके पर ही गीता देवी, रिंकु देवी एवं महेश साह को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अभियुक्त की चाय, नाश्ता की दुकान है. इसी दुकान की आड़ से शराब का कारोबार किया जा रहा था. गिरफ्तार अभियुक्त आपस में मां, बेटा व बहू है. गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों को द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश उत्पाद के न्यायालय में पेश किया. जहां न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >