आदर्श नगर मुहल्ले के घर से एक लाख की चोरी

मधुबनी : राजनगर थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मुहल्ला में बीते गुरुवार की रात एक घर में अज्ञात चोर ने 25 हजार नकदी सहित करीब एक लाख का सामान चोरी कर लिया. इस संबंध में गृह स्वामी सरोज कुमार झा के बयान पर राजनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस संबंध में जानकारी के […]

मधुबनी : राजनगर थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मुहल्ला में बीते गुरुवार की रात एक घर में अज्ञात चोर ने 25 हजार नकदी सहित करीब एक लाख का सामान चोरी कर लिया. इस संबंध में गृह स्वामी सरोज कुमार झा के बयान पर राजनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

इस संबंध में जानकारी के अनुसार सरोज कुमार झा किरायेदार के रूप में रह रहे हैं. मकान रामानंद मिश्रा का बताया जा रहा है. सरोज कुमार ने बताया है कि वे लोग अपने घर मुंडन संस्कार में शामिल होने गये थे.
शुक्रवार की सुबह जब वापस आये हैं तो घर का ताला टूटा हुआ था. घर का सारा सामान बिखरा था. दिये आवेदन में सरोज झा ने नकद 25 हजार, दो सौ ग्राम चांदी, एक लैपटॉप, मोबाइल सहित कई अन्य सामान चोरी हो जाने की बात कही है. इस संबंध में राजनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दी गयी है. थाना प्रभारी रूपक रंजन ने बताया है कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी गयी है.
25 हजार नकद समेत करीब एक लाख की संपत्ति ले गये चोर
अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >