मधुबनी : जमीन विवाद में आर के कॉलेज रोड निवासी समाजसेवी राजा ठाकुर अपने पूरे परिवार के साथ समाहरणालय के सामने शुक्रवार को बीच सड़क पर बैठकर अनशन शुरू कर दिया. अजीब स्थिति बन गयी. समाजसेवी राजा ठाकुर व उनकी पत्नी के साथ साथ नवजात के बीच रोड पर बैठ जाने के कारण कुछ समय के लिये सड़क जाम भी हो गया. बाद में जिला प्रशासन के अधिकारी के पहल पर एसडीओ कार्यालय में वार्ता की गयी और उचित आश्वासन दिये जाने के बाद राजा ठाकुर ने अनशन समाप्त किया.
जमीन विवाद में परिवार के साथ बैठा अनशन पर
मधुबनी : जमीन विवाद में आर के कॉलेज रोड निवासी समाजसेवी राजा ठाकुर अपने पूरे परिवार के साथ समाहरणालय के सामने शुक्रवार को बीच सड़क पर बैठकर अनशन शुरू कर दिया. अजीब स्थिति बन गयी. समाजसेवी राजा ठाकुर व उनकी पत्नी के साथ साथ नवजात के बीच रोड पर बैठ जाने के कारण कुछ समय […]

राजा ठाकुर ने इस दौरान प्रशासन को एक आवेदन भी दिया. जिसमें कहा गया है कि वे जिस जमीन पर रहते हैं वे कथित तौर पर उनका पुश्तैनी जमीन है. पर बीते कुछ दिनों से कुछ लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं. शुक्रवार को भी जब वे अपने जमीन पर शौचालय व स्नानघर में बांस का चचरी लगा रहे थे तो लोगों ने विरोध किया. इसके बाद राजा ठाकुर ने प्रशासनिक अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया. पर अधिकारी इस बातों पर ध्यान नहीं दिये और टाल मटोल करते रहे. जिससे आजिज आकर राजा ठाकुर ने समाहरणालय के समक्ष ही परिवार के साथ अनशन शुरू कर दिया. बाद में एसडीओ अभिलाषा नारायण शर्मा, एसडीपीओ ने राजा ठाकुर को वार्ता को बुलाया. एसडीओ कार्यालय कक्ष में वार्ता के दौरान राजा को चचरी लगाने की अनुमति दिये जाने पर अनशन समाप्त हुआ. एसडीओ अभिलाषा नारायण शर्मा ने बताया है कि मामला शांत है. प्रशासन इस दिशा में जांच कर सही निर्णय लेगी.