सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत, घायल चालक फरार

सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत, घायल चालक फरार

प्रतिनिधि, चौसा भटगामा- उदाकिशुनगंज मुख्य मार्ग एसएच -58 पर रविवार की देर रात्रि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान फुलौत थाना क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत अंतर्गत हबीब टोला वार्ड नंबर दो निवासी मो नइम के पुत्र मो सद्दाम के रूप में हुई.

जानकारी के अनुसार मो सद्दाम घर से ऑटो बीआर 33 पीए 5794 लेकर नवगछिया रेलवे स्टेशन जा रहा था. इसी क्रम में लौवालगान पंचायत सरकार भवन के समीप बड़ी वाहन ने धक्का मार दिया, जिससे ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जबकि धक्का मारने वाले वाहन चालक भाग गया. घटना के बाद लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ निर्मल कुमार ने प्रारंभिक जांच में मृत घोषित कर दिया. वही घटना की जानकारी मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी सह चौसा थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने सदलबल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज कर शव को परिजनों को सौंप दिया. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है. अभी तक मृतक के परिजनों ने आवेदन नहीं दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >