लोडेड कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, गया जेल

लोडेड कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, गया जेल

ग्वालपाड़ा

शनिवार को थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक काले रंग के पैंट- टी-शर्ट में कमर में पिस्टल रख किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना के सत्यापन के लिए दिवा गश्ती पदाधिकारी पुअनि शिव कुमार यादव एवं अन्य पुलिस बल के साथ सिंदुवारी लोहा पुल के पास पहुंचा तो बताए गए हुलिया का एक युवक पुलिस गाड़ी को देखकर भागने लगा. जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा. पकड़ाए युवक ने अपना नाम उदय कुमार शर्मा निवासी सुखासन टपरा टोला बताया. जांच के दौरान युवक के कमर में बायीं ओर जींस के नीचे एक लोडेड कट्टा बरामद हुआ. अनलोड करने पर उसमें एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि पकड़े गए युवक को गिरफ्तार कर बरामद कट्टा एवं जिंदा कारतूस जब्त कर लिया गया. युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जकर जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >