33.85 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

33.85 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

कुमारखंड. पुलिस ने कुमारखंड थाना क्षेत्र के रहटा गांव में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 33.85 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल तथा एक लाख 16 हजार 50 रुपये नकद के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार दिवा गश्ती व विशेष अभियान के दौरान पुअनि रामब्रत प्रसाद को सूचना मिली कि रहटा वार्ड 13 निवासी विजय कुमार स्मैक की बिक्री करता है. सूचना पर थानाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. टीम ने विजय कुमार के घर में छापेमारी की. इस दौरान 33.85 ग्राम स्मैक बरामद हुआ. इसके अलावा एक मोबाइल व एक लाख 16 हजार 50 रुपये नकद जब्त किया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय कुमार, पिता चंदन यादव, निवासी रहटा वार्ड संख्या-13 थाना कुमारखंड के रूप में हुई है. छापेमारी दल में पुअनि रामब्रत प्रसाद, पुअनि रविकांत रजक, पुअनि शशि कुमार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >