भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित

भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित

प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज

मुख्य बाजार स्थित उर्मिला कुंज में मंगलवार को भाजपा दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने व धारदार बनाने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. एक सितंबर से सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए जिला स्तर पर बैठक कर ली गयी है. उन्होंने कहा कि नये सदस्यों को तीन तरीके से जोड़ा जा सकता है. पहला मिस्ड काॅल के माध्यम, दूसरा क्यूआर कोड स्कैन कर, तीसरा नमो मोबाइल एप के माध्यम से. मौके पर जिला मंत्री विवेकानंद सिंह, महामंत्री सुबोध चौधरी, अशोक सिंह, हीरा सिंह, राजेश मेहता, शांभवी कुमारी, मंटू मुखिया, अनिल गुप्ता, दीपक कुमार, समोल पंडित, रमण झा, प्रमोद मुखिया आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >