बच्चे को पीटने की शिकायत करने पर महिला के साथ की मारपीट

बच्चे को पीटने की शिकायत करने पर महिला के साथ की मारपीट

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर में खेल के दौरान बच्चे को पीटने की शिकायत करने पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. इसको लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस बाबत पीड़ित भवानीपुर वार्ड संख्या तीन निवासी दिना देवी ने बताया कि घर में खाना बना रही थी. इसी बीच बच्चे को खेलने दौरान पिटाई कर दी गयी. शिकायत करने गयी तो उसके साथ भवानीपुर वार्ड संख्या दो निवासी रामचंद्र मंडल, सचिता देवी, अंकित कुमार, नभनीत कुमार आदि ने मारपीट की. बीच बचाव करने आयी गोतनी के साथ भी मारपीट की. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >