जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मुरलीगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पड़वा नवटोल पंचायत के वार्ड नंबर पांच में सड़क जर्जर होने से ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया. जानकारी के अनुसार छह साल पूर्व सड़क का निर्माण किया गया था. ग्रामीण अजीत झा ने कहा कि जर्जर सड़क के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है. मुखिया प्रतिनिधि सिंटू कुमार ने कहा कि सड़क बनने से पांच वर्ष से ज्यादा हो गया है. प्रदर्शन करने वालों में दिनेश झा, रामचंद्र मोदी, दीपक कुमार शर्मा, रामदेव पासवान, अजय मोदी, संदीप ठाकुर, पप्पू चौरसिया, गजेंद्र ठाकुर, चिंटू पासवान आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >