हथियार के साथ एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

हथियार के साथ एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

प्रतिनिधि, गम्हरिया

थाना क्षेत्र अंतर्गत औराही एकपरहा पंचायत के बेलही गांव में एक बाइक सवार दो युवक मोबाइल छीनकर भागने लगा, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी कि दो युवक हथियार दिखाकर मोबाइल छीनकर गाली -गलौज कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी कमलेश प्रसाद सदल बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंच कर एक युवक को गिरफ्तार किया, जबकि एक युवक भागने में सफल रहा. गिरफ्तार युवक लाल मोहन मुखिया रुपौली वार्ड 13 का निवासी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >