जिले के टॉप-10 की सूची में शामिल शातिर अपराधी जयकुमार यादव गिरफ्तार

जिले के टॉप-10 की सूची में शामिल शातिर अपराधी जयकुमार यादव गिरफ्तार

शंकरपुर. जिले के टॉप-10 की सूची में शामिल शातिर अपराधी जयकुमार यादव को पुलिस गिरफ्तार शनिवार को गिरफ्तार किया गया है. जय कुमार यादव के विरुद्ध शंकरपुर थाने में तीन आपराधिक मामला दर्ज है. इस बाबत थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि भतनी थाना क्षेत्र के बेल्हा गोपालपुर वार्ड तीन निवासी सत्यनारायण यादव के पुत्र जयकुमार यादव (वर्तमान पंचायत समिति पति) के ऊपर शंकरपुर थाना में तीन आपराधिक मामला दर्ज है. गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन जयकुमार यादव पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था.जयकुमार ने सहयोगी शातिर अपराधी भोला यादव व अन्य के सहयोग से मछहा में बन रहे बालिका छात्रावास में मजदूरों को धमकाने व रंगदारी नहीं देने पर मजदूरों को डराने गोली फायर करने का आरोप था. इसके बाद में इनके ही सहयोगी भोला यादव के घर से बालिका छात्रावास रंगदारी में ली गयी सामान एवं एक देसी मास्केट को बरामद किया था. इस संदर्भ में शंकरपुर थाना कांड संख्या – 215/24 कांड दर्ज किया गया था. उक्त अपराधी को भतनी थाना के सहयोग से गिरफ्तार किया है. इनके ऊपर शंकरपुर थाना सहित अन्य थानों में दर्जनों अपराधिक मामला दर्ज है. कागजी प्रक्रिया पूरा कर जेल भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >