मधेपुरा के बीएनएमयू स्नातक सेकेंड सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा शुरू, पहले दिन शांतिपूर्ण रहा आयोजन

Madhapura News: मधेपुरा में बीएनएमयू स्नातक द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29) की प्रायोगिक परीक्षाएं कमला राणा साइंस कॉलेज में शुरू हो चुकी हैं. विज्ञान और कला संकाय की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं. आगे की परीक्षाओं और विशेष तिथि की जानकारी प्राप्त करें.

Madhapura News: भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (BNMU) के निर्देशानुसार कमला राणा साइंस कॉलेज, प्रशांत नगर सपरदह में सीबीसीएस स्नातक द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29) की प्रायोगिक परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई. पहले दिन विज्ञान और कला संकाय की प्रायोगिक परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित की गईं. कॉलेज प्रशासन ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे की परीक्षाओं की भी तैयारी पूरी होने की जानकारी दी.

निर्धारित समय पर हुई विज्ञान और कला संकाय की परीक्षा

कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अनुप्रिया राज ने बताया कि विश्वविद्यालय के तय कार्यक्रम के अनुसार विज्ञान संकाय की प्रायोगिक परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित हुई. वहीं कला संकाय की परीक्षा दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक संपन्न हुई. सभी परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई.

Madhapura News: 13 जुलाई को होंगी अगली प्रायोगिक परीक्षाएं

प्राचार्य ने बताया कि 11 जुलाई को एमआईसी-2 (MIC-2) तथा 13 जुलाई को एमडीसी-2 (MDC-2) की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जाएगी. विज्ञान संकाय में भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और भूगर्भ शास्त्र, जबकि कला संकाय में गृहविज्ञान, मनोविज्ञान, भूगोल और संगीत विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ली जा रही हैं.

छात्रों से समय पर पहुंचने की अपील

कॉलेज प्रशासन ने शेष परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों से प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है. साथ ही बताया गया कि जो छात्र किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर प्रायोगिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे, उनके लिए 14 जुलाई को विशेष प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जाएगी.

Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम

Also Read: बिहार के इन 17 जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

वसीम अख्तर प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पुरैनी (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >