11 बोतल कोरेक्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

11 बोतल कोरेक्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

प्रतिनिधि, घैलाढ़ वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने सोमवार को 11 बोतल कोरेक्स के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत भेज दिया. तस्कर की पहचान पस्तपार गांव जिला सहरसा निवासी रामचंद्र मालाकार का पुत्र मनोज कुमार, जय कृष्णा राम का पुत्र विपेश कुमार के रूप में हुई. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित ससुराल घैलाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर गांव में रहकर कोरेक्स बेचने का काम करता है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अवधेश प्रसाद ने बताया कि दोनों तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >