स्मैकर समेत दो पियक्कड़ गिरफ्तार, भेजा जेल

स्मैकर समेत दो पियक्कड़ गिरफ्तार, भेजा जेल

उदाकिशुनगंज

थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगह से तीन युवक को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि उदा नहर पर एक पान दुकान के समीप एक स्मैकर भूषण कुमार, टीकापट्टी, कटिहार निवासी को गुप्त सूचना के आधार पर 1ग्राम 230 मिलीग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है. वहीं रहटा फनफन गांव में दो युवक शराब के नशे में धुत होकर मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक का नाम रहटा फनफन गांव निवासी सहादत और मोजाहीद बताया गया है. ये दोनों शराबी आपस में ही शराब के नशे में मारपीट कर बुरी तरह जख्मी हो गया. जिसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज करा जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >