दो शराबी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

दो शराबी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

ग्वालपाड़ा. अरार थाना क्षेत्र से दो शराबी को हंगामा करते पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एएसआइ राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार को गश्ती के दौरान अरार विशनपुर राधा कृष्ण मंदिर के पास दो लोग हंगामा कर रहा था, जो पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगा. जिसे पुलिस बल की सहायता से हिरासत में लिया गया. हिरासत में लिये गये व्यक्ति ने नाम जयकुमार कामती एवं लव कुमार निवासी बिशनपुर अरार बताया. दोनों के मुंह से शराब की बदबू आने पर चिकित्सकीय जांच करायी गयी. जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया. यह जानकारी थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र कुमार ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >