दो अपराधी कट्टा, तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार

दो अपराधी कट्टा, तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार

गम्हरिया.

थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदनपट्टी नहर से जोगबनी जाने वाली सड़क पर पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक बाइक पर दो अपराधी को एक कट्टा व तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. प्रभारी थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि चंदनपट्टी से जोगबनी जाने वाली सड़क पर एक बाइक दो अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है. सूचना के सत्यापन के लिए सदल बल के साथ गश्ती करने लगा, तो जोगबनी की ओर से आ रहे एक बाइक दो अपराधी पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये गिरफ्तार कर जांच की, तो एक कट्टा व तीन कारतूस बरामद किया.

पूछताछ में सुपौल जिला के लाउढ विशनपुर वार्ड नंबर नौ निवासी लक्ष्मण यादव का पुत्र शिवनंदन यादव व मधेपुरा के भिरखी वार्ड नंबर 22 निवासी स्वर्गीय मनोज यादव का पुत्र संतोष कुमार बताया. प्रभारी थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि विभिन्न थानों से आपराधिक इतिहास भी खंगाला जायेगा, दोनों को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >