मेडिकल कॉलेज से दो बाइक की हुई चोरी

मेडिकल कॉलेज से दो बाइक की हुई चोरी

सिंहेश्वर. जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल अस्पताल से गुरुवार को चोरों ने दो बाइक की चोरी कर ली. इस बाबत पीड़ित शंकरपुर थाना क्षेत्र के जयपुरा वार्ड संख्या दो निवासी उमेश दास ने बताया कि वह जीजा का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज आया था. बाइक को गेट संख्या दो और तीन के बीच लगाकर इलाज कराने चले गये. जब आये तो बाइक नहीं थी. वहीं बेलारी ओपी क्षेत्र के वार्ड संख्या एक निवासी चितरंजन कुमार ने बताया कि वह अपनी मां का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज आया था. बाइक को बिल्डिंग चार और पांच के बीच लगाकर मां का इलाज कराने चला गया. जब आये तो बाइक नहीं थीं. प्रभारी थानाध्यक्ष कपीलदेव यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोरों का पता लगाया जा रहा है..

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >