मीरगंज के पास ट्रक चालक को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

सड़क किनारे खड़े ट्रक के चालक को पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी.

मुरलीगंज

मीरगंज–जदिया स्टेट हाईवे-91पर मीरगंज के समीप शनिवार रात करीब दस बजे सड़क हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार सड़क किनारे खड़े ट्रक के चालक को पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक सवार मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया.

हादसे में घायल ट्रक चालक की पहचान सहरसा जिले के टोंगहा वार्ड संख्या-एक निवासी रामकुमार के रूप में हुई है. आनन-फानन में ट्रक के उपचालक ने घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज पहुंचाया. अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ राजेश कुमार एवं डॉ मुकेश पांडे ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि दुर्घटना में ट्रक चालक के पैर और जबड़े में गंभीर चोटें आयी है. उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. अस्पताल में मौजूद ट्रक के उपचालक ने बताया कि वे लोग मधेपुरा से सामान लेकर जदिया जा रहे थे. मीरगंज के पास ट्रक खड़ा कर चालक नीचे उतरा था. इसी दौरान पीछे से आये बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी एवं मौके से फरार हो गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घायल चालक को बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर किया गया है. फिलहाल इस मामले में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >