भाकपा नेता विष्णुदेव मेहता को दी श्रद्धांजलि

भाकपा नेता विष्णुदेव मेहता को दी श्रद्धांजलि

मुरलीगंज. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता व मुरलीगंज के पूर्व अंचल मंत्री कॉमरेड विष्णुदेव मेहता के निधन पर गुरुवार को पैतृक गांव वृंदावन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अंचल मंत्री कामरेड रमेश कुमार शर्मा ने की. सभा को भाकपा के जिला मंत्री विद्याधर मुखिया ने कहा कि कामरेड मेहता भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जुझारू व समर्पित नेता थे. उनके निधन से पार्टी और समाज और पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. पार्टी के राज्य परिषद सदस्य शैलेंद्र कुमार व किसान सभा के जिलाध्यक्ष रमण कुमार ने कहा कि विष्णुदेव बाबू भूमि संघर्ष के योद्धा थे और 80 के दशक के बड़े नेता थे. उनके निधन से कम्युनिस्ट आंदोलन को गहरा आघात पहुंचा है. भाकपा अंचल मंत्री रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि हमने एक नेता ही नहीं अपने अभिभावक को खोया है. उन्होंने कहा कि उनके अधूरे कामों को पूरा करना हम सबों की जिम्मेदारी होगी और यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगा. मौके पर वरीय नेता अनिल भारती, मुखिया प्रतिनिधि पवन कुमार, पंचायत समिति प्रतिनिधि मो जहांगीर, रौशन यादव, उमाशंकर मुन्ना, रंजीत वर्मा, नित्यानन्द यादव, सुखदेव दास, उमेश मेहता, अजय मेहता, रंजीत कुमार सुमन, उदय मेहता, राधाकांत यादव, प्रकाशचंद्र यादव, सुदिष्ट यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >