चाेरों ने साढ़े चार लाख के जेवरात की चोरी

चाेरों ने साढ़े चार लाख के जेवरात की चोरी

सिंहेश्वर . थाना क्षेत्र अंतर्गत पटोरी में साढ़े चार लाख के जेवरात सहित अन्य सामान की चोरी चोरों ने कर ली. इस बाबत पीड़ित पटोरी वार्ड दो निवासी हीरा सिंह के पुत्र पवन सिंह ने बताया कि चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखा सामान चुरा लिया. बताया कि पटोरी वार्ड संख्या दो में हीरा सिंह के घर का कमरा को बाहर से बंद कर बगल के कमरे का ताला तोड़ कर लगभग साढ़े चार लाख का जेवर सहित अन्य सामान चुरा लिया. घटना की जानकारी तब हुई जब उनके पिताजी को शौच लगी तो उठकर दरवाजा खोलने का प्रयास किया. जब दरवाजा नहीं खुला तो हो हल्ला किया. चाचा पहुंचे तो देखा दरवाजा बाहर से बंद था. चोरों ने चार लाख का जेवरात व अन्य सामान चुरा लिया. वहीं थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि जानकारी मिली है. जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >