रुक- रुक कर लगती रही जाम, राहगीर हुए परेशान

भीषण जाम के मुख्य कारण सड़क के किनारे अवैध रूप से सजी दुकानें और ऑटो- टोटो चालकों की मनमानी रही.

महाशिवरात्रि पर जाम से निपटना प्रशासन के लिए होगी चुनौती सिंहेश्वर बिहार के सुप्रसिद्ध बाबा नगरी सिंहेश्वर की सड़के सोमवार को भक्तों के भीड़ के बीच जाम से हलकान रहा. सड़क जाम यहां लगभग रोज की स्थिति हो गई है. सड़क पर यत्र- तत्र लगे वाहनों के कारण जाम की स्थिति लगातार बनती रही. ऐसा नही कि सिर्फ मेन रोड की स्थिति ऐसी थी सभी जगहों का यही हाल रहा. सिंहेश्वर मुख्य बाजार में दुर्गा चौक से लेकर नारियल बोर्ड तक रुक- रुक कर लगने वाले जाम के कारण पुलिस को भी यातायात सुचारू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. जबकि राहगीर भी काफी परेशान रहे. इस भीषण जाम के मुख्य कारण सड़क के किनारे अवैध रूप से सजी दुकानें और ऑटो- टोटो चालकों की मनमानी रही. जो पूरे बाजार में कही अपने वाहन लगा देते है. थाना के पुलिस पदाधिकारी एम कुमार के नेतृत्व में पुलिस जाम छुड़ाने का प्रयास करती रही. लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर रही. स्थानीय संतोष कुमार, विवेक कुमार राजू कुमार सहित अन्य लोगों के अनुसार, सिंहेश्वर में जाम अब आम बात हो गई है. लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है. जाम के कारण एक किलोमीटर की दूरी तय करने में ही घंटों का समय लग रहा था. जिससे भक्तों को भारी परेशानी उठानी पड़ी. महाशिवरात्रि मेला में प्रशासन के लिए जाम से निपटना एक प्रमुख चुनौती- बाबा की नगरी सिंहेश्वर स्थान जाम की नगरी बन गई है. हल्की सी भीड़ भाड़ वाले दिनों में मुख्य सड़क पर भीषण जाम लगना आम बात है. स्थानीय लोग इस जाम से हलकान है. जाम की वजह से सड़क किनारे स्थित दुकान वालों को सर्वाधिक परेशानी होती है. वहीं स्कूल के छोटे बच्चों को भी भूखे प्यासे इस जाम का शिकार होना पड़ता है. आगे महाशिवरात्रि मेला में प्रशासन के लिए जाम से निपटना एक प्रमुख चुनौती बनेगी. हालांकि इन विशेष मौके पर काफी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति कर एक हद तक जाम पर काबू पा लिया जाता है. लेकिन इसके बाद के दिनों में जाम से निजात दिलाने की कोई व्यवस्था नहीं है. रविवार-सोमवार-बुधवार को लगना है भीषण जाम- सप्ताह में तीन दिन बाजार क्षेत्र में भीषण जाम लगना तय रहता है. रविवार और सोमवार को मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के बाद जाम लगती है तो वहीं बुधवार को मवेशी हाट के कारण जाम लगा करती है. इस रविवार भी लगातार कई घंटों तक एनएच 131 की मुख्य सड़क जाम रही. जाम में फंसे वाहन को बाजार क्षेत्र से निकलने के लिए आधा घंटे से एक घंटा तक का समय लगता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >