पार्टी झंडा हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की हुई बैठक

पार्टी झंडा हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की हुई बैठक

पुरैनी. कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जैनुल आबेदिन ने की. बैठक में पार्टी झंडा हर घर तिरंगा कार्यक्रम पर चर्चा की गयी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कॉर्डिनेटर संजय महराज ने कहा कि इस बार का विधानसभा चुनाव मोदी-नीतीश सरकार के नाकामी से तंग आकर जनता महागठबंधन की तरफ देख रही है. उन्होंने बताया कि बैठक का उद्देश्य कांग्रेस की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाना है. वही कार्यक्रम में शामिल सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कार्यक्रमों को प्रखंड के घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया. मौके पर ओबीसी जिलाध्यक्ष एसके सौरभ, शमीम अहमद और आलम नगर कांग्रेस के उत्कर्ष झा, चौसा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद सिंह, उपप्रमुख शंभू साह, मुखिया दिनेश शर्मा, रामदेव सिंह, अशोक मंडल, अर्जुन सिंह, तारा देवी, रईस आलम, दया शंकर गुप्ता, दिलीप शर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >