अमन के दुश्मनों की मंशा नाकाम होगी, हम कश्मीर जायेंगे : मंसूरी

अमन के दुश्मनों की मंशा नाकाम होगी, हम कश्मीर जायेंगे : मंसूरी

मधेपुरा.

पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय संयोजक सह पीएमडीआर फाउंडेशन के निदेशक प्रो फिरोज मंसूरी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की पीड़ा दायक खबर से दुखी हूं. आतंक के खिलाफ सम्पूर्ण राष्ट्र एकजुट है. पीडित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. उन्होंने कहा कि आतंकवादी की मंशा को नाकाम करने हम कश्मीर जायेंगे. अमन पसंद कश्मीर व कश्मीरियत की हिफाजत के लिए हम वहां जायेंगे. गरीब मजलूम की रोजी रोटी उनकी पर्यटन इकोनॉमी को बरबाद करने की आतंकी कोशिश बिल्कुल नाकाम होगी. डर कर नहीं डट कर जीना है यह बतायेंगे जम्मू कश्मीर हमारी आबरु है. उनकी हिफाजत हर हाल में होगी इंसानियत के दुश्मन तुम्हारी हर कोशिश नाकाम होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >