अनुमंडल क्षेत्र में कई जगहों पर फरारियों के घर हुई कुर्की

अनुमंडल क्षेत्र में कई जगहों पर फरारियों के घर हुई कुर्की

उदाकिशुनगंज . उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुर्की जब्ती कार्रवाई का महाअभियान चलाया. इस दौरान फरार अपराधियों, आरोपितों के घर कुर्की जब्ती की. कुर्की जब्ती से इलाके में हड़कंप मच गया. उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि इस तरह के अभियान लगातार चलता रहेगा. अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस तत्पर है. एसडीपीओ ने बताया कि वर्षों से फरार अपराधियों और आरोपितों के घर कुर्की की गयी. घर कुर्क होता देख किया सरेंडर उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के महेशुआ गांव में खोखा सिंह ने घर कुर्की होता देखकर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. वांछित आरोपित के सरेंडर करने पर कार्रवाई अभियान रोक दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >