बेलदौर नहर के पास ह्यूम पाइप से अज्ञात महिला का मिला शव

बेलदौर नहर के पास ह्यूम पाइप से अज्ञात महिला का मिला शव

मुरलीगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर पंचायत में बेलदौर नहर के 17 आरडी के पास स्थित वीसी ह्यूम पाइप से एक अज्ञात महिला का शव सड़ी- गली अवस्था में बरामद किया गया. शव से उठ रही दुर्गंध के चलते स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया. शव की स्थिति खराब होने के कारण यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की मौत कई दिन पहले हो चुकी थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. शव के शरीर पर कुछ पहचान चिन्ह भी है. महिला के दोनों पैरों में चांदी की बिछिया और हाथों में चूड़ियां थीं. मृतका के हाथ पर शकुंतला देवी नाम गोदा हुआ पाया गया है, जिससे पहचान में मदद मिलने की उम्मीद है. इस मामले में मुरलीगंज प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने जानकारी दी कि फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पायी है. शव की पहचान होते ही मामले में कार्रवाई की जायेगी. पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट की भी जांच कर रही है ताकि मृतका की पहचान सुनिश्चित की जा सके. पुलिस ने ग्रामीणों से अपील किया है कि यदि किसी को मृतका के संबंध में कोई जानकारी हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >