सड़क दुर्घटना में किशोर की हुई मौत

सड़क दुर्घटना में किशोर की हुई मौत

प्रतिनिधि, सिंहेश्वर

थाना क्षेत्र अंतर्गत जजहट सबैला पंचायत के झिटकिया पोखर के समीप एनएच 106 पर सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशोर जख्मी हो गया. लोगों ने उसे जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया, जहां उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान झिटकिया वार्ड संख्या तीन निवासी मो टूनमा का 12 वर्षीय बेटा अबुल कैश के रूप में हुई. घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया. परिजनों ने बताया कि देर रात अबुल कैश गुलहसन चौक के पास पोखर के सामने रोड पार कर रहा था. इसी दौरान मधेपुरा की तरफ से आ रहे वाहन ने उसे धक्का मार दिया. घटना की जानकारी पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया. घटनास्थल पर पहुंचे प्रखंड प्रमुख इश्तियाक आलम ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >