ढोल-नगाड़ों के साथ निकली नामांकन जागरूकता रैली, शिक्षकों ने अभिभावकों को किया प्रेरित

ढोल-नगाड़ों के साथ निकली नामांकन जागरूकता रैली, शिक्षकों ने अभिभावकों को किया प्रेरित

विद्यालय नामांकन के लिए शिक्षकों ने संभाली कमान, घर-घर पहुंचाया संदेश उदाकिशुनगंज . शिक्षा विभाग द्वारा एक से 30 अप्रैल 2026 तक चलाए जा रहे विशेष नामांकन अभियान के तहत उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम तेज कर दिया गया है. अभियान का उद्देश्य छह वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी बच्चों का उनके नजदीकी विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करना है. इसी क्रम में सोमवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मोहिमडीह शर्मा टोला के प्रधानाध्यापक दिलीप पासवान के नेतृत्व में शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं स्कूली बच्चों ने ढोल-नगाड़ों व मंजीरे के साथ जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली के दौरान टोली बनाकर गांव-गांव भ्रमण किया गया और अभिभावकों को अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने तथा नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया. इस दौरान प्रधानाध्यापक दिलीप पासवान ने बताया कि सरकार द्वारा बच्चों को निःशुल्क नामांकन के साथ-साथ पाठ्यपुस्तक, कॉपी, स्कूल बैग, छात्रवृत्ति, पोशाक, मध्याह्न भोजन, खेल सामग्री एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाती है. इसके अलावा विद्यालय में हर माह पीटीएम, सुरक्षित शनिवार, ईको क्लब और बाल संसद जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है. उन्होंने कहा कि शिक्षा से वंचित रहना किसी भी बच्चे के लिए उचित नहीं है और हर अभिभावक की जिम्मेदारी है कि वह अपने बच्चों को स्कूल भेजें. इस मौके पर शिक्षक बीरेंद्र पासवान, अजय कुमार, शिक्षिका रीता कुमारी, नम्रता मौर्य, कुमारी दिव्या आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >