70वीं BPSC में चयनित सुशील कुमार का मधेपुरा में भव्य सम्मान, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बनने पर गांव ने किया अभिनंदन

BPSC Success Story: मधेपुरा के सुशील कुमार 70वीं बीपीएससी परीक्षा में चयनित होकर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बने हैं. भदौल-बुधमा पंचायत ने उनके सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन कर उनकी मेहनत और लगन को सराहा.

BPSC Success Story: मधेपुरा जिले के भदौल-बुधमा पंचायत के लिए यह गर्व का पल था. 70वीं बीपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बने सुशील कुमार का गांव लौटने पर भव्य जन सम्मान किया गया. समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और युवाओं ने हिस्सा लिया. लोगों ने फूल-माला और अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया. यह सम्मान सिर्फ एक व्यक्ति की सफलता का नहीं, बल्कि ग्रामीण युवाओं के सपनों और संघर्ष का भी उत्सव बन गया.

भदौल-बुधमा पंचायत में सम्मान समारोह, उमड़ी लोगों की भीड़

मधेपुरा सदर प्रखंड की भदौल-बुधमा पंचायत में आयोजित जन सम्मान समारोह में हजारों ग्रामीण शामिल हुए. गांव के लोगों ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में चयनित सुशील कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया.

समारोह में पंचायत के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवाओं ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनकी सफलता को पूरे क्षेत्र का गौरव बताया.

फूल-माला और अंगवस्त्र से किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान सुशील कुमार को फूल-माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल प्रशासनिक जीवन की कामना की.

वक्ताओं ने कहा कि सुशील कुमार की सफलता यह साबित करती है कि ग्रामीण परिवेश में रहकर भी मेहनत, अनुशासन और सही दिशा के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है.

सुशील कुमार बोले- ईमानदारी और पारदर्शिता से निभाऊंगा जिम्मेदारी

सम्मान समारोह में अपने संबोधन के दौरान सुशील कुमार ने पंचायतवासियों का आभार व्यक्त किया.

उन्होंने कहा कि गांव के लोगों का यह सम्मान उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी और प्रेरणा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के रूप में अपने सभी दायित्वों का ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे.

उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद लोगों की सेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी.

BPSC Success Story: युवाओं के लिए बने प्रेरणा

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि आज के युवाओं के लिए सुशील कुमार एक प्रेरणा हैं. उनकी सफलता बताती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और लगातार मेहनत की जाए तो किसी भी परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है.

सरवन कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को सुशील कुमार से प्रेरणा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे पंचायत के लिए गर्व का विषय है.

गांव में खुशी का माहौल, लोगों ने दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और ग्रामीणों ने सुशील कुमार को बधाई देते हुए उनके सफल प्रशासनिक जीवन की शुभकामनाएं दीं.

इस अवसर पर माननीय हजारी बाबू, पंचू पंडित, रविरंजन ज्योति, ई. हरिश्चंद्र मंडल, दिनेश कुमार दिनकर, शत्रुध्न दास, राजा कुमार, मनोज कुमार, संतोष कुमार, झकस मंडल, दिनेश पंडित, सोनी कुमारी, खुशबू कुमारी, बांधना देवी, अनिल कुमार, सुधीर कुमार, अरुण कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

Also Read: जंतर-मंतर के बाद बिहार बना हॉटस्पॉट : आधी रात को जज के सामने पेशी, 87 प्रदर्शनकारियों को जेल

Also Read: क्या बांकीपुर वोटर लिस्ट में आपका नाम है? इन आसान स्टेप्स से तुरंत पता करें



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >