– जिला कल्याण पदाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, उपभोक्ताओं को समय पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर- मधेपुरा. जिला कल्याण पदाधिकारी ने ग्वालपाड़ा प्रखंड अंतर्गत स्थित गैस गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान गोदाम में उपलब्ध एलपीजी गैस सिलेंडरों के सुरक्षित भंडारण, निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुपालन, वितरण प्रणाली की पारदर्शिता एवं अभिलेखों के संधारण की गहन समीक्षा की गयी. निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारी ने गोदाम में कार्यरत कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि गैस सिलेंडरों के भंडारण एवं हैंडलिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये एवं सभी सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. जिला कल्याण पदाधिकारी ने वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाये रखने एवं अभिलेखों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने पर विशेष बल दिया. साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि किसी प्रकार की अनियमितता या शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. निरीक्षण के दौरान गोदाम की समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी. जिस पर पदाधिकारी ने संतोष व्यक्त करते हुये वर्तमान व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने का निर्देश दिया.
गैस गोदाम का औचक निरीक्षण, सुरक्षा एवं वितरण व्यवस्था की हुई गहन जांच

गैस गोदाम का औचक निरीक्षण, सुरक्षा एवं वितरण व्यवस्था की हुई गहन जांच
Copied link
किसी प्रकार की अनियमितता या शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.