स्कार्पियो से बैट्री सहित सामान चोरी, कैमरे में दिखा संदिग्ध

स्कार्पियो से बैट्री सहित सामान चोरी, कैमरे में दिखा संदिग्ध

सिंहेश्वर. सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के झिटकिया में नारियल फार्म के पास मो परवेज आलम की स्कार्पियो से बैट्री और अन्य जरूरी सामान की चोरी कर ली गयी. घटना सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के झिटकिया गांव की है. इस बाबत परवेज आलम ने बताया कि उनकी स्कार्पियो बीआर-11-पीसी-5467 रात में घर के दरवाजे पर खड़ी थी. सुबह बाहर निकले तो देखा कि गाड़ी घर के सामने से हटाकर उत्तर से दक्षिण दिशा में खड़ी कर दी गयी थी. घर के सदस्यों से पूछताछ की गयी. किसी को जानकारी नहीं थी. गाड़ी का लॉक टूटा हुआ मिला. बोनट खोलकर देखा तो बैट्री और अन्य जरूरी सामान गायब था. पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गयी उसमें एक चार पहिया वाहन आता दिखा. उसमें बैठा व्यक्ति परवेज की गाड़ी को ले जाने की कोशिश करता नजर आया. लेकिन गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई. इसके बाद उसने गाड़ी से बैट्री और अन्य सामान निकाल लिया. परवेज आलम ने सिंहेश्वर थाना में शिकायत की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >