बीएन मंडल विश्वविद्यालय में यूजीसी गर्ल्स हॉस्टल के लिए आवेदन शुरू

बीएन मंडल विश्वविद्यालय में यूजीसी गर्ल्स हॉस्टल के लिए आवेदन शुरू

मधेपुरा. बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के ओल्ड कैंपस स्थित यूजीसी गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के आवासन की व्यवस्था तैयार कर ली गयी है. इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी स्नातकोत्तर (पीजी) विभागों के अध्यक्षों को पत्र जारी कर जानकारी दी गयी है. डीएसडब्ल्यू कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार यूजीसी गर्ल्स हॉस्टल छात्राओं व गर्ल रिसर्च स्कॉलर्स के लिए आवास के लिए उपलब्ध है. इच्छुक छात्राओं को हॉस्टल आवंटन के लिए आवेदन करना होगा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों से अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने विभागों की छात्राओं को इसकी जानकारी दें और समय पर आवेदन करने के लिए निर्देशित करें. हॉस्टल आवंटन के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गयी है. आवेदन विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू (डीन स्टूडेंट वेलफेयर) कार्यालय में जमा किया जाएगा. डीएसडब्ल्यू प्रो अशोक कुमार ने बताया कि छात्राओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हॉस्टल को आवासन के लिए तैयार किया गया है. समय सीमा के भीतर आवेदन करने वाली पात्र छात्राओं को नियमों के अनुसार हॉस्टल आवंटन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >