सड़क दुर्घटना में पुत्र की गयी जान, मां की स्थिति नाजुक, मेडिकल कॉलेज रेफर

सड़क दुर्घटना में पुत्र की गयी जान, मां की स्थिति नाजुक, मेडिकल कॉलेज रेफर

प्रतिनिधि, मधेपुरा सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भानटेहती वार्ड नंबर दो निवासी सुकुमार मंडल के पुत्र रंजन मंडल (28) की सड़क दुर्घटना में मौत शनिवार को हो गयी, जबकि उसकी मां कौशल्या देवी व आठ माह बच्चा जख्मी हो गया. आसपास के लोगों ने तीनों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रंजन को मृत घोषित कर दिया व उनकी मां की गंभीर स्थिति देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. रंजन मां व अपने आठ माह के पुत्र के साथ मुख्यालय इलाज कराने आ रहा था. इसी दौरान गणेश स्थान के समीप ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया, जिससे बाइक सहित सभी वहीं गिर गया. दुर्घटना में रंजन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं मां के सिर में गंभीर चोट आयी व दाहिने हाथ और पैर की हड्डी टूट गयी. बच्चा भी चोटिल हो गया. ग्रामीण विद्यासागर ने बताया कि एक वर्ष पूर्व ही रंजन की शादी हुई थी. वह मजदूरी करता था. दो भाइयों में रंजन छोटा था. परिजनों को दूरभाष के माध्यम से घटना की सूचना दी गयी. पिता सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि पुलिस ट्रक को कब्जे में ले लिया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >