36 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

36 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

प्रतिनिधि, शंकरपुर

पुलिस ने मंगलवार को शंकरपुर-सिंहेश्वर मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को 36 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया. इस बाबत थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि मंगलवार को मोजमा चौक के समीप मोटरसाइकिल पर सवार युवक पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये युवक को बाइक सहित पकड़ कर तलाशी ली, तो पिट्टू बैग से 10 पाॅलीथिन से 15 लीटर और मोटरसाइकिल के डिक्की से पाॅलीथिन में बंधे 21 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद होने के बाद युवक को हिरासत में लिया गया. युवक ने नाम लालपुर वार्ड नंबर पांच निवासी सुरेंद्र सरदार के पुत्र सुशील कुमार बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >