बसंतपुर गांव से छह गोलियां बरामद

बसंतपुर गांव से छह गोलियां बरामद

शंकरपुर. शंकरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रायभीर पंचायत के बसंतपुर गांव में छापेमारी कर छह जिंदा गोलियां बरामद की हैं. शंकरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बसंतपुर वार्ड संख्या छह निवासी राजेंद्र शाह के पुत्र पवन कुमार के घर में अवैध हथियार और गोलियां रखी गई हैं. सूचना के आलोक में पुलिस टीम ने उक्त घर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान आवासीय मकान की गहन तलाशी ली गयी. जांच के क्रम में घर के छज्जे पर छिपाकर रखी गयी छह जिंदा गोलियां बरामद की गयीं. हालांकि, छापेमारी के समय घर में मौजूद सभी लोग फरार पाये गये. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. बरामद गोलियों को बुधवार को मधेपुरा न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gunjan thakur

गुजन ठाकुर प्रिंट माध्यम में 14 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >