एसडीएम ने पुल निर्माण कार्य का लिया जायजा

एसडीएम ने पुल निर्माण कार्य का लिया जायजा

उदाकिशुनगंज. प्रभात खबर अखबार के अंक में 21 मई को इंजीनियर थे नहीं, मजदूर के सहारे पुल ढलाई कार्य”””” शीर्षक नाम से खबर प्रकाशित हुई थी. खबर छपने के बाद एसडीएम एसजेड हसन ने संज्ञान लेते हुए शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के मधुबन गांव स्थित निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने पुल निर्माण कार्य की जांच की. उन्होंने ठेकेदार व जेई को कहा कि पुल निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा. अगर किसी भी प्रकार की शिकायत मिलेगी, तो कार्रवाई की जायेगी. पुल निर्माण का कार्य डैनेज में पानी आने से पूर्व पूरा करें. उन्होंने कहा कि 30 जून तक पुल के सभी पाया का निर्माण पूरा करें, ताकि डैनेज में पानी आने के बाद भी पुल निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न न हो सके. निर्माण कार्य स्थल पर मौजूद ग्रामीणों से भी उन्होंने पूछताछ की. मौके पर पीएनएस कंस्ट्रक्शन के प्रो पिंटू सिंह, जेई मुनिलाल दास, ग्रामीण डब्लू सिंह, शुभलेश सिंह, अनिल सिंह, अमित कुमार, विक्की सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >