दुर्गापुर मध्य विद्यालय के छात्र शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना

भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राएं मंदारहिल, बांका जिले के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का दीदार करेंगे.

– विज्ञापनदाता की खबर, फोटो सहित लगायें –

फोटो-मधेपुरा-05-हरी झंडी दिखाते मुखिया दिनेश शर्मा एवं प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार

पुरैनी, मधेपुरा.

प्रखंड अंतर्गत दुर्गापुर पंचायत के मध्य विद्यालय दुर्गापुर के छात्र-छात्राओं का एक दल रविवार को मुख्यमंत्री बिहार परिभ्रमण योजना (शैक्षणिक परिभ्रमण 2025–26) के अंतर्गत मंदारहिल, बांका के शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ. इस यात्रा को दुर्गापुर पंचायत के मुखिया दिनेश शर्मा और प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार सहित विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष उपेंद्र राम, समिति सदस्य मनजीत कुमार, सचिव रिंकू देवी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार ने कहा कि यह यात्रा बच्चों को बिहार की समृद्ध विरासत और प्राकृतिक सुंदरता से परिचित कराएगी. भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राएं मंदारहिल, बांका जिले के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का दीदार करेंगे. बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें प्रत्येक स्थल के महत्व के बारे में जानकारी देने के लिये विद्यालय के शिक्षकों की एक टीम साथ चल रही है. इस दल में शिक्षक शिक्षक अभय कुमार, विजय पासवान एवं शिक्षिका प्रेमलता कुमारी शामिल हैं. यात्राओं से बच्चों का मानसिक विकास होता है. इस अवसर पर मुखिया दिनेश शर्मा ने कहा कि ऐसी यात्राओं से बच्चों का मानसिक विकास होता है और उनमें अपनी संस्कृति के प्रति गर्व की भावना जागती है.प्रधानाध्यापक ने बताया कि किताबी ज्ञान को जब बच्चे प्रत्यक्ष रूप से देखते हैं, तो वह उनके स्मृति पटल पर हमेशा के लिए अंकित हो जाता है. ये भ्रमण स्थल बच्चों को इतिहास और पर्यावरण दोनों की शिक्षा देंगे.यह यात्रा उनके लिए यादगार साबित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >