वीरगांव चतरा में संकीर्तन शुरू, माहौल हुआ भक्तिमय

वीरगांव चतरा में संकीर्तन शुरू, माहौल हुआ भक्तिमय

ग्वालपाड़ा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत वीरगांव चतरा के वार्ड नंबर दो स्थित साधु बाबा स्थान में शुक्रवार से 48 घंटे का अखंड अष्टयाम संकीर्तन शुरू हुआ, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख सरिता कुमारी, मुखिया रौशन कुमार, पैक्स अध्यक्ष ब्रजेश कुमार, जदयू नेता विनोद कुमार व समाजसेवी प्रशांत कुमार ने किया.

संकीर्तन से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है. प्रमुख ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक उर्जा का संचार होता है. मुखिया रोशन कुमार ने कहा कि वार्ड नंबर दो की जनता का यह प्रयास सराहनीय है, जिससे गांव में आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है.

मौके पर

हेमनंदन यादव, खुखर यादव, तिलास यादव, मिथिलेश यादव विकास यादव, सुनील यादव, शंभू यादव, सदानंद यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >