हथियार के बल पर 25 हजार छीना

हथियार के बल पर 25 हजार छीना

प्रतिनिधि, गम्हरिया

थाना क्षेत्र के बभनी पंचायत के दहा गांव में बकरी खरीदने वाले से बदमाशों ने 25 हजार रुपये छीनकर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति मो फैयाज ने गम्हरिया थाने में आवेदन देकर कहा कि बकरी खरीदने के लिए दहा गांव आये थे. वहीं लगभग 10 हजार रुपये का खासी बकरी खरीद कर घर जा रहे थे. इसी दौरान दहा मुसहरी जाने वाले रास्ते के समीप दो मोटरसाइकिल पर तीन अज्ञात बदमाशों ने हथियार दिखाकर रोक लिया और जेब में रखें 25 हजार रुपये छीनकर फरार हो गया. थानाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है. जल्द से जल्द सभी आरोपी गिरफ्तार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >