राम टोला में राजद ने चलाया सदस्यता अभियान

मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर सात के राम टोला में राष्ट्रीय जनता दल के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया.

मधेपुरा. मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर सात के राम टोला में राष्ट्रीय जनता दल के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने राष्ट्रीय जनता दल का दामन थामते हुए पार्टी की सदस्यता ली. मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती ने कहा कि जब से राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के द्वारा मां-बहनों के सम्मान के लिए माय बहिन मान योजना की घोषणा की गयी है, तब से लगातार महिलाएं पार्टी की विचारधारा से प्रसन्न होकर सदस्यता ले रही है. इस दौरान दो दर्जन महिलाओं को पार्टी की सदस्यता दिलायी गयी है. उन्होंने बताया कि यह सदस्यता अभियान लगातार जारी रहेगा और अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >