दूसरी पुण्यतिथि पर रमन झा को श्रद्धांजलि, सैकड़ों लोग हुए शामिल

Raman Jha death anniversary: पुरैनी के गणेशपुर में रमन झा की दूसरी पुण्यतिथि पर सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया.

मधेपुरा के पुरैनी से कुमार आशीष की रिपोर्ट:

Raman Jha death anniversary: पुरैनी प्रखंड क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत में पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रमन झा की दूसरी पुण्यतिथि पर भव्य श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान मुखिया मोहम्मद वाजिद ने की जबकि संचालन अभिषेक द्वारा किया गया. कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक यादव ने कहा कि रमन झा का व्यक्तित्व अत्यंत प्रभावशाली था. उन्होंने कहा कि उनकी कार्यशैली और जनसेवा भाव से नई पीढ़ी को राजनीति में आगे बढ़ने की प्रेरणा लेनी चाहिए.

मुखिया कुंदन सिंह ने कहा कि रमन झा ने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया और विकास कार्यों को पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाया.

मुखिया मोहम्मद वाजिद ने कहा कि स्वर्गीय रमन झा ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सेवा को अपना लक्ष्य बनाया. उनके विचार और कार्य आज भी क्षेत्र के विकास के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं.

मिथिलेश यादव ने कहा कि रमन झा छात्र जीवन से ही अन्याय के खिलाफ संघर्षरत रहे और जनहित के मुद्दों पर लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे. प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश पंडित ने उन्हें पुरैनी प्रखंड की राजनीति का “चाणक्य” बताते हुए उनके योगदान को याद किया.

सरपंच उमेश साहनी ने उनके परिवार की सामाजिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि पूरा परिवार जनसेवा से जुड़ा रहा है, जिसका प्रभाव रमन झा के व्यक्तित्व में भी दिखाई देता था.

कार्यक्रम में धनंजय झा, परमानंद झा, मनोज सिंह, रूपेश झा, पप्पू मिस्त्री, गौरव राय, बबलू झा, विनोद यादव, सूरज भगत, गुरुदेव यादव, विद्यानंद यादव, वीरेंद्र ठाकुर, अफरोज आलम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >