रोजगार मेला को लेकर प्रचार रथ रवाना

रोजगार मेला को लेकर प्रचार रथ रवाना

चौसा.

चौसा में 17 दिसंबर को एक दिवसीय रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर शुक्रवार को बीडीओ सरीना आजाद व जीविका बीपीएम चंद्र मोहन पासवान ने प्रचार रथ को रवाना किया. बीडीओ ने कहा कि जीविका के द्वारा आयोजित रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया जायेगा. ताकि हर गांव टोले मोहल्ले तक इसकी जानकारी आमजन तक पहुंच पाये एवं जरूरतमंद इच्छुक उम्मीदवार इसमें भाग ले सके.

वहीं जीविका के बीपीएम चंद्र मोहन पासवान ने बताया कि रोजगार सह मार्गदर्शन मेला को लेकर समूह स्तर से लेकर ग्राम संगठन व सीएलएफ,विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. इस रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में तकरीबन दो दर्जन से अधिक कंपनी के प्रतिनिधि भाग लेंगे. इसमें प्रशिक्षण, प्रशिक्षण से उपरांत नौकरी एवं कुछ कंपनियां सीधे नौकरी देगी. इसके इच्छुक उम्मीदवार को शैक्षणिक योग्यता से संबंधित कागजात के छायाप्रति और चार पासपोर्ट साइज फोटो लाना है. इससे पूर्व जीविका कर्मी या किसी भी जीविका कैडर से मिलकर उन्हें निबंधन कराना आवश्यक है. मौके पर एलएचएस अनीश कुमार, कार्यालय सहायक सुधीर कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक अभिषेक कुमार, सामुदायिक समन्वयक विक्रांत कुमार, प्रिंस पप्पू, सुशील सिंह, मधुकर जोशी, गोपाल कुमार, विकास कुमार, वीआरपी पवन कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >