उदाकिशुनगंज .
नगर परिषद क्षेत्र के हरिहर साहा महाविद्यालय एवं कन्या मध्य विद्यालय परिसर में मंगलवार को जनकल्याण सहयोग शिविर का आयोजन किया गया . शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम लोगों की समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी .शिविर का उद्घाटन और निर्देश
शिविर का उद्घाटन नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी केतन आनंद और सिटी मैनेजर प्रेम कुमार चंचल ने किया . इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया .विभिन्न विभागों के लगाए गए काउंटर
शिविर में राशन कार्ड, पेंशन, मनरेगा, आवास योजना, भूमि सुधार, स्वास्थ्य एवं विद्युत विभाग से संबंधित मामलों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे . इन काउंटरों पर लोगों ने अपनी समस्याओं से जुड़े आवेदन जमा किए और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की . शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं . अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है . इस अवसर पर वार्ड पार्षद संजय मार्शल, अजय मंडल, पार्षद प्रतिनिधि संतोष मंडल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय कर्मी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे .
