प्रदर्शनकारियों ने एनएच 106 को जामकर किया प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने एनएच 106 को जामकर किया प्रदर्शन

प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा

आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में दलित व आदिवासी संगठनों के आह्वान पर बुधवार को भारत बंद को लेकर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एनएच 106 को जामकर यातायात बंद कर दिया. इससे लोगों को परेशानी हुई. जाम की जानकारी मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे.

लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया. मौके पर कान्हु वास्की, दुर्गानंद मुर्मू, भैयाराम मरांडी, बड़का हंसदा, मुंशी हेमब्रम, नूतन कुमार आजाद, मनोज हेंब्रम, कमलेश्वरी हंसदा, दिलीप किस्कू, मोहन हंसदा व अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >